पानीपत में बेवफा पत्नी से आहत पति ने मौत को लगाया गले, मरने से पहले बनाई वीडियो

12/7/2023 5:33:02 PM

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत शहर में पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने बड़ा कदम उठा लिया। महिला के दो बार अपने प्रेमी संग भाग जाने से शर्मशार हुए युवक ने फांसी का फंदा लगा लिया। मरने से पहले युवक ने आपबीती की वीडियो भी बनाई, जिसे उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया। युवक की आत्महत्या का खुलासा उसकी वीडियो से हुआ। युवक के बेटे ने उसे फंदा पर लटका देखा। मामले के बारे में पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और सिविल अस्पताल भिजवाया। युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया। 

जानकारी देते हुए तहसील कैंप थाना पुलिस प्रभारी इंसपेक्टर महिपाल ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है। मूल रूप से यूपी के मेनपुरी का रहने वाला अवधेश (32) हाल में भोला चौक पर रहता था। उसका परिवार रोहतक में रहता था। अवधेश यहां फर्नीचर का काम करता था। उसकी 2016 में शादी हुई थी। उसके दो बेटे 7 व 8 वर्षीय है। मामले के अनुसार अवधेश ने वीडियो में पत्नी पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। वीडियो के अनुसार उसकी पत्नी दो बार भाग चुकी है। अब वह तीसरी बार फिर भागने की फिराक में थी। इसी बात से वह आहत है और आत्महत्या कर रहा है।

Content Writer

Isha