अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ पति ने किया कुकर्म, सास-ससुर ने भी किया प्रताड़ित

12/21/2021 11:59:20 AM

हिसार: शहर की एक अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ पति उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म व कुकर्म करता आ रहा है। इतना ही नहीं सास-ससुर महिला खिलाड़ी को दहेज की मांग के चलते प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। महिला खिलाड़ी ने पुलिस को बताया कि पति, सास व ससुर शादी में दहेज में मिले सामान से संतुष्ट नहीं हुए थे।

उसने परिजनों को बताया तो उन्होंने ससुरालजनों को समझाया लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पति कुछ महीनों से उसके साथ उसकी मर्जी खिलाफ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार करता रहा। सास-ससुर उसे और दहेज नाग लाने बारे प्रताड़ित करते रहे है। उन्होंने उसका स्त्रीधन भी हड़प लिया है। महिला खिलाड़ी ने मामले का कोई समाधान न निकलने पर पुलिस को शिकायत दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha