पहली मुलाकात में आंखें हुई चार, रोड़ा बन रहे पति को दी खौफनाक सजा

7/5/2017 10:49:24 AM

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती):अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं शव को पास के खेत में दफन कर दिया। बता दें, उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक दम्पति अपने 3 बच्चों सहित हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव खेड़ी में मजदूरी करने आए थे। अभी इन्हें आए 2 महीने ही हुए थे कि गांव खेड़ी निवासी 25 वर्षीय युवक संदीप मृतक कमलेश की पत्नी माया को मिला। 

उनकी पहली मुलाक़ात में ही दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया। अब धीरे-धीरे दोनों का प्यार रंग लाने लगा। लेकिन इसकी भनक प्रेमिका के पति कमलेश को लग गई। अब कमलेश को दोनों ने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और गत देर देर रात वारदात को अंजाम दे डाला। माया का पति कमलेश जब गहरी नींद सोया हुआ था तो प्रेमी संदीप और पत्नी माया ने मिलकर फावड़े के हत्थे से उसके सर पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिसके चलते उसने वहीं दम तोड़ दिया। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने रातों रात दूर खेतों में जाकर एक गहरा गड्डा खोदकर उसमें दफना दिया। 

फिर चालाकी दिखाते हुए पत्नी 3 दिन बाद पुलिस थाने पहुंची और अपने पति के गुम होने की प्राथमिकी दर्ज करवा कर मध्यप्रदेश लौट गई। पुलिस अपनी तप्तीश करते हुए प्रेमी संदीप के पास पहुंची। जब पुलिस को उसपर शक हुआ तो उसके साथ सख्ती से पेश आने पर फसने सब उगल दिया। पुलिस ने हत्यारे प्रेमी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही पत्नी को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। पुलिस ने संदीप की बताई जगह पर जाकर जब खुदाई की तो मृत कमलेश का शव बरामद किया।