पहले खौलते पानी से जलाया नहीं मरी तो घोंटा गला, पति को नहीं पसंद थी पत्नी की ये आदत

1/15/2020 11:57:00 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के यमुनानगर में करीब डेढ़ साल पहले हुई लव मैरिज का खौफनाक अंत हो गया। यहां लव मैरिज करने वाले युवक ने अपनी पत्नी को पहले खौलते हुए पानी से जला दिया, जिससे पत्नी बुरी तरह झुलस गई लेकिन उसकी जान नहीं निकली थी तो पति ने पानी गर्म करने वाली रॉड की केबल से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है पति को पत्नी का किसी से भी बात करना पसंद नहीं था।

कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर से हो जाता झगड़ा


जानकारी के मुताबिक, जगाधरी के पटरी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय भारती की डेढ़ साल पहले बिलासपुर की दुर्गा विहार कॉलोनी में रहने वाले विशाल के साथ लव मैरिज हुई थी हुई थी। शादी के बाद दोनों में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद रहने लगा। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों के लोगों की बातचीत भी हुई लेकिन कुछ दिन ठीक रहने के बाद दोनों में फिर से झगड़ा हो जाता। 

'विशाल को भारती का किसी से बात करना पसंद नहीं था'


विशाल पावनी में गांव में बाइक रिपेयर की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि विशाल को भारती का किसी से बात करना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर उनमें कई बार बहस भी हुई। रविवार शाम जब विशाल घर पर आया तो उसने बाथरूम में पानी गरम करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक रोड लगा दी, जिससे पानी बहुत ज्यादा गरम हो गया। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में आकर विशाल ले गरम पानी की बाल्टी भारती के ऊपर उड़ेल दी। जिससे भारती बुरी तरह से झुलस तो गई लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। इस पर विशाल ने उसका गला रॉड की केबल से ही घोंट कर उसे मौत के आगोश में सुला दिया।



वहीं घटना के बाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। मृतका की माँ अंजू ने अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वह भारती के साथ नहीं रहना चाहता था तो उसको छोड़ देता। डेढ़ साल पहले ही इन्होंने लव मैरिज धोखा करके की थी।

पुलिस जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। अभी आरोपी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Shivam