पति ने जहर खिलाकर की पत्नी की हत्या, भाई ने लगाया आरोप- जीजा बहन को करता था परेशान

10/19/2020 3:30:52 PM

घरौंड़ा : कैमला गांव में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसका जीजा बहन को परेशान करता था। उसने जहर खिलाकर उसकी बहन की हत्या कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के बाद सौंप दिया और आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

बेलरखा निवासी जगतुराम की पुत्री रेखा की शादी वर्ष 2008 में कैमला निवासी बाबूराम के पुत्र सोमदत्त के साथ हुई थी। सोमदत्त और रेखा की 2 लड़कियां व एक लड़का है। मृतका के भाई सुखदेव ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बीती रात करीब साढ़े 12 बजे उसके पास उसकी बहन रेखा के देवर संदीप का फोन आया कि तुम्हारी बहुत सीरियस है। जब सुखदेव अपने परिजनों के साथ कैमला पहुंचा तो उसकी बहन की मृत्यु हो चुकी थी। सुखदेव का आरोप है कि उसके जीजा सोमदत्त ने उसकी बहन को जहर खिलाया, जिससे उसकी बहन की मौत हो गई। थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  

Manisha rana