अंबाला में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पेट और छाती पर किए वार; सामने आई ये वजह

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 12:42 PM (IST)

अंबाला : अंबाला शहर के गुरु नानक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 32 वर्षीय विवाहिता हिना की उसके पति बंटी ने चाकुओं से वार कर हत्या कर दी। पेट और छाती पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

आरोप है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतका के भाई नन्नू के मुताबिक, हिना और बंटी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। नन्नू ने बताया कि जब दोनों के बीच विवाद हुआ, उस समय वह दूसरे कमरे में मौजूद था। शोर सुनकर जब वह कमरे में पहुंचा तो उसकी बहन हिना गंभीर हालत में पड़ी थी और बंटी वहां से फरार हो चुका था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंटी वारदात के बाद से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static