पति ने दोस्त के साथ पत्नी से बनवाए अवैध संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल करते रहे ब्लैकमेल

10/15/2020 12:04:44 PM

अम्बाला : पति ने दोस्त से ही अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनवा दिए। यहीं नहीं जब महिला के साथ अवाध संबंध बनाए गए तो उसके पति ने ही उन दोनों की अश्लील वीडियो बना ली औऱ कुछ फोटो भी खींच ली। हालांकि जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति ने पत्नी की अश्लील वीडियों सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे दी। करीब 6 साल तक महिला का पति व उसका दोस्त दोनों वीडियो वायरल की धमकी देकर महिला के साथ जबरन अवैध संबंध बनाते रहे। अभी हाल ही में उसकी अश्लील वीडियो को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मजबूरन पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद महिला थाने में उसके पति व उसके दोस्त के खिलाफ आई.टी.एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य  धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2012 में डिफैंस कॉलोनी निवासी मिहिर गुप्ता के साथ प्रेम प्रसंग में शादी की थी। घर में उन दोनों के अलावा केवल सास अकेला रहना पसंद करती थी। पति का दोस्त रघुवंश खुराना निवासी दो खंभा चौक अंबाला शहर उनके घर आ जाया करता था। वह दोनों दोस्त मिलकर अकसर शराब पीते थे। अप्रैल 2013 में दोपहर के समय रघुवंश उनके घर आया और उसके पति के साथ शराब पीने के बाद घर में उसके साथ ही गलत काम करने का प्रयास किया।

जब उसने विरोध किया तो पति ने उसे मारपीट कर घर से निकालने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह  बात किसी को नहीं बताई जिसका फायदा उठाकर रघुवंश ने जबरन पीड़िता के साथ उसके पति के सामने ही अवैध संबंध बनाए। पति ने इन दोनों के अवैध संबंध की वीडियों बना ली औऱ बाद में पीड़िता को उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते रहे। 

पीड़िता एक दिन अपने पति के साथ जग्गी  सिटी सैंटर घूमने के लिए गई तो वहां भी रघुवंश आ गया और गाड़ी में भी उसके साथ गलत काम किया। लेकिन अभी पति मीहिर व  रघुंवश  ने उसके वीडियों बनाई औऱ  फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर  दी और उसके वकील के पास भी भेज दी। इसी आधार पर पुलिस ने पीड़िता के पति व उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।                                                                 

Manisha rana