नहीं घट रहे महिलाअों पर अत्याचार, सेक्स से मना करने पर ली पत्नी की जान

11/17/2017 12:51:49 PM

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): आज भले ही देश महिलाअों को लेकर सख्त कानून की बात की जा रही हो लेकिन उन पर होने वाले अत्याचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कुरुक्षेत्र का है, जहां पत्नी के शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर उसके पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के जोगना खेरा गांव के रहने वाले संजीव कुमार(35) ने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने अपने पति के जबरन सेक्स करने का विरोध किया था। संजीव अौर सुमन की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। आरोपी पेंटर का काम करता है। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी सहित उसके परिवार के 6 अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान संजीव ने माना कि वह सुमन के साथ सेक्स करना चाहता था लेकिन उसने विरोध किया। जिस पर आरोपी को सुमन पर गुस्सा आ गया व उसने जबरदस्ती की कोशिश की अौर इसी खींचातान में संजीव ने उसकी जान ले ली। संजीव ने बताया कि उसकी पत्नी इसलिए सेक्स नहीं करना चाहती थी क्योंकि संजीव की तबियत ठीक नहीं चल रही और उसकी हेल्थ रिपोर्ट में डेंगू होने की बात सामने आई थी। 

हालांकि कोर्ट ने भी कानून लागू किया है कि यदि किसी महिला का पति उसकी मंजूरी के बिना उससे जबरदस्ती सेक्स करने की कोशिश करता है तो उसे रेप माना जाएगा अौर उसे सजा हो सकती है।