शक ने उजाड़ा हंसता खेलता परिवार, पत्नी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

11/22/2017 5:55:16 PM

करनाल(कमल मिड्ढा): हर रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। जब विश्वास की जगह शक ले लेता है तो उसका अंजाम बहुत बुरा होता है। ऐसा ही कुछ करनाल में हुआ, जहां पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने उसके पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार दंपति ने तीन साल पहले एक दूसरे से प्रेम विवाह किया था। इन की एक डेढ साल की बच्ची भी है। पति ने पत्नी के चरित्र में शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पति पुलिस की पकड़ से अभी बाहर है।