अनबन का खौफनाक अंत: जम्मू-कटरा हाईवे पर पति ने किया पत्नी का मर्डर, फिर बोरे में शव भरकर ससुराल में खड़ी कार में छिपाया
punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 04:37 PM (IST)
रोहतक: अनबन के चलते एक साल से रोहतक पीजी में रह रहीं तमन्ना (23) की वीरवार को जम्मू-कटरा हाईवे के नजदीक पोलंगी गांव के पास पति हरविंदर उर्फ रिंकू पर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। शव ससुराल सोनीपत के फरमाणा गांव में प्लॉट के अंदर खड़ी कार की डिक्की में बंद बोरे में मिला है।
वारदात के बाद भागे खेतीबाड़ी करने वाले हत्यारोपी पति हरविंदर उर्फ रिंकू पहलवान को एसटीएफ बहादुरगढ़ ने वीरवार रात को ही गिरफ्तार कर रोहतक पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी।
झज्जर जिले के गांव हसनपुर परनाला निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी तमन्ना तो छोटा बेटा अभिजीत हैं। तमन्ना ने 2021 में मर्जी से सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी हरविंदर उर्फ रिंकू से शादी की थी। यह रिश्ता तमन्ना की मौसी दिल्ली के बाकनेर निवासी मीनू ने कराया था।
बच्चों से मिलने के लिए बुलाया था पति को
परिजनों के अनुसार, तमन्ना बच्चों से मिलना चाहती थी। उसने हरविंदर से उसे लेने के लिए पोलंगी गांव आने को कहा था। वीरवार दोपहर वह पोलंगी पहुंची, जहां हरविंदर उसे आई-20 कार में लेकर चला गया। आरोप है कि कुछ दूरी पर दोनों के बीच कार में कहासुनी हो गई।