पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, इस वजह से रहता था परेशान

5/20/2020 8:06:32 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक जिले के भैणी महाराजपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या चाकू मारकर कर दी। इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंच कर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हत्यारोपी पति पंचायत मेंबर है। बताया जा रहा है आरोपी पति महिला के चरित्र पर संदेह करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाए हैं। 

गांव के सरपंच सैलेंद्र ने बताया कि महिला चरित्र हीन थी पहले भी एक युवक के साथ भाग गई थी और चार महीनों में आई थी। जिसे मामले को पंचायत में सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद भी महिला ने प्रेमी से मिलना नहीं छोड़ा। बीती रात को पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी और खुद पुलिस थाने में जाकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

वहीं एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव में महिला की हत्या हुई है। मौके पर पहुंच कर छानबीन की गई। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई, लेकिन 3 घण्टे तक कोई भी नहीं पहुंचा। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ चल रही है।

Shivam