हादसे में पति की टांग में हुआ फ्रैक्चर, पत्नी बनी सहारा, कई किमी दूर बाइक चलाकर बेचती है दूध

5/2/2022 12:55:00 PM

पानीपत (सचिन) : हम हरियाणा के पानीपत जिले की रहने वाली ऐसी महिला की बात कर रहे है जिसने पति की टांग में फैक्चर होने पर उसने खुद घर की कमान संभाल ली। यह पानीपत की रहने वाली 45 वर्षीय जानू हैं जो यमुना किनारे झोपड़ी में रहती हैं। 

बताया जा रहा है कि महिला जानू हर दिन सुबह उठकर पशुओं से दूध निकाल कर बाइक पर 40 किलोमीटर दूर पानीपत में दूध बेचने जाती है। जानू ने बताया कि उसके पति अक्सर बीमार रहते है। जबकि पति की हादसे में टांग फैक्चर हो गई और ऊपर से रमजान के महीना है। पति के बिना शहर में दूध पहुंचाने वाला कोई नहीं था। इसलिए उसने खुद फैसला किया कि अब वह हार नहीं मानेगी ओर शहर में वह दूध पहुँचाएगी। जानू का परिवार मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है लेकिन लम्बे समय से हरियाणा के पानीपत में रह रहा है। जानू का मानना है कि महिलाएं कम नहीं हैं, जब जिम्मेवारी आती है तो महिलाए बाइक तो क्या जहाज भी उड़ा लेती है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana