शराबी पति ने पुलिसवाले से किया पत्नी का सौदा, फिर ये हुआ अंजाम

12/18/2018 8:06:49 PM

कैथल(जोगिंदर): हरियाणा के जिले कैथल में एक शराबी पति ने शराब की लत पूरी करने के खातिर अपनी ही पत्नी की देह का सौदा कर एक पुलिसकर्मी के हाथों कर डाला। जिसके बाद, आरोपी पति ने पत्नि को चर्च ले जाने के बहाने अपने पुलिस कर्मी दोस्त के हवाले कर आया। वहीं जब पत्नी को उसके साथ गलत होने का संदेह हुआ, तो वह किसी तरह पुलिसकर्मी की चंगुल से बच निकली। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।



जानकारी के अनुसार, महिला का पति आदतन शराबी है, जिस वजह से वह अपने सारे पैसे शराब में खर्च देता था। नशे की लत को पूरा करने के लिए जब उसके पास खत्म हो गए तो, उसने अपनी ही पत्नी का अपने रिटायर्ड पुलिस कर्मी दोस्त के पास छोड़ दिया और पैसे लेकर शराब लेने चला गया। उक्त दोस्त ने दुराचार की नीयत से महिला को कमरे में बंद कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पीड़ित महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर स्थानीय थाने पहुंची। जहां उसने शिकायत दर्ज कराई।



पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 376, 511, 120बी तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों ही आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं आरोपी रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी की पहली पत्नी भी उसकी शराब की लत से परेशान होकर उसे छोड़ चुकी है और पीड़ित महिला से एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। वहीं दूसरे आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पत्नी की लगभग 6 माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। दोनों आरोपी पहले भी इकठ्ठे होकर शराब पीते थे।

Shivam