घर का कलह बना पति-पत्नी की मौत की वजह, 4 साल का बेटा लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

10/27/2023 9:47:48 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): जिले के जोगिंदर नगर  के दंपत्ति ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं पर तीन साल के बेटे को भी जहर दिया गया है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

बेटे और पति के प्रति ठीक नहीं था सीमा का व्यवहार

मामला जोगिंदर नगर का है, जहां पर अरविंद कुमार और उसकी पत्नी सीमा देवी व बेटे कुणाल ने जहरीला पदार्थ खा  लिया।  जहरीला पदार्थ खाने का पता लगते ही परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान  दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे कुणाल का यमुनानगर के निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बता दें कि पारिवारिक कलह के चलते अरविंद कुमार और उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया है। उन्होंने अपने 3 साल के बेटे को भी जहरीला पदार्थ दे दिया। मृतक अरविंद और उसकी पत्नी सीमा दोनों की आयु 37 वर्ष है। उनके बेटे कुणाल की आयु 3 वर्ष है।

पति पत्नी में होता था झगड़ा

मृतक की भाभी ने बताया कि सीमा का व्यवहार अरविंद और कुणाल के प्रति ठीक नहीं था। सीमा सारा दिन फोन पर बातचीत करने में लगी रहती थी और जब अरविंद उसे इस बारे में पूछता था तो दोनों का खूब झगड़ा होता था। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।  इसी पारिवारिक कलह के चलते आज पति-पत्नी और उनके बेटे कुणाल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। 

गांधीनगर थाना प्रभारी ने कहा कि अरविंद और सीमा की मौत हो चुकी है और उनके 3 साल के बेटे  कुणाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अरविंद और सीमा के शव को मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal