पति बना हैवान, दहेज की खातिर पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध (Pics)

2/24/2017 5:08:41 PM

फतेहाबाद (गौतम तारिफ):फतेहाबाद के गांव घासवा में एक पति द्वारा पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक यौन संबध बनाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद महिला थाना पुलिस की ओर से पीड़ित पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति सहित सास और ससुर पर भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता गर्भवती बताई गई है। मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी राजबाला ने बताया कि पंजाब के बुढ़लाढा निवासी महिला ने घासवा निवासी अपने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आराप लगाए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में 27 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी घासवा के बलजिंद्र सिंह से वर्ष 2008 में हुई थी, जिसके बाद उसकी सास संतरो और ससुर गोपी राम उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। 

पीड़िता ने बताया कि उसका पति भी उस पर दहेज लाने के लिए दबाव बन रहा था और जिसके चलते उसने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध भी बनाए और उसे प्रताड़ित किया, जिसके बाद पीडिता को अस्पताल मे भर्ती करवाना पड़ा। पीडिता 4 माह की गर्भवती बताई गई है, जिसके बाद पीडिता ने अपने मायका पक्ष को मामले की जानकारी दी और पुलिस को मामले की शिकायत दी। महिला पुलिस की ओर से मामले मे 376ए, 498ए, 506, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।