क्रांति गैंग का आदमी हूं,3 लाख दो वरना गोली मार दूंगा

8/18/2018 11:18:26 AM

गुडग़ांव (ब्यूरो): शहर के पालम विहार थाना एरिया अंतर्गत मोलाहेड़ा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से फोन पर 3 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने धमकी दी है कि यदि वह पैसे नहीं देगा तो उसे गोली मार दी जाएगी। बेशक इसकी खबर पुलिस को दे देना। फोन करने वाले को शायद पुलिस का खौफ नहीं है। उसने यहां तक फोन पर धमकी दी है वह पहले भी मर्डर के केस में जेल जा चुका है। अब पीड़ित की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पालम विहार थाना प्रभारी के अनुसार मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। 

फोन करने वाला डूंडाहेड़ा निवासी मनीष उर्फ गौगा का बताया जाता है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पालम विहार के मोलाहेड़ा गांव में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि बुधवार को उसके मोबाइल पर मनीष उर्फ गौगा का फोन आया और उसने बताया कि उसे 3 लाख रुपए की जरुरत है और सुबह तक रुपए चाहिए। यही नहीं उसने धमकी दी कि वह मर्डर के केस में जेल जा चुका है और क्रांति गैग का आदमी है। अगर पैसे नहीं दिए तो तुम्हे गोली मार दूंगा और बेशक पुलिस को बता देना। 
 

विक्रम नेहरा,जांच अधिकारी, थाना पालम विहार
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके बाद कई बार मोबाइल पर फोन आए। अब शिकायत के आधार पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फोन पर पैसे मांगने और जान से मारने की धमकी की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है और इसके लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। मोबाइल नम्बर के आधार पर फोन करने वाले की पहचान की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Deepak Paul