अंग्रेजों से लोहा लेने वाले परिवार का बेटा हूं, झूठे केसों से नहीं डरता: हड्डा

10/8/2018 8:43:17 AM

करनाल(केसी आर्या): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे उस परिवार से सम्बन्ध रखते हैं जिनके बाप दादाओं ने अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके और वे भी भाजपा द्वारा थोपे जा रहे झूठे केसों से डरने वाले नहीं है।  हुड्डा नगर की नई अनाज मंडी में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र नरवाल के संयोजन में किसानों और व्यापारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होने कहा कि जो किसान और मजदूर उनके कार्यकाल में खुशहाल और स्मृद्ध था आज खून के आंसू रो रहा है। किसान और मजदूर आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। जबकि प्रदेश की अनुभवहीन सरकार किसान को समाप्त करने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ रही। 

Rakhi Yadav