जिला अस्पतालों में आई.सी.यू. बनाने का प्रस्ताव: विज

5/3/2018 10:01:52 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए राज्य के सभी जिला अस्पतालों में गहन चिकित्सा इकाई (आई.सी.यू.) बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है। जिनको शीघ्र ही अमल में लाया जाएगा। इससे लोगों को अपने आसपास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।

Rakhi Yadav