किलोई में विकास कार्य करवाने के लिए मुझे CM के पास जाने की आवश्यकता नहीं: हुड्डा

11/16/2022 9:40:53 PM

रोहतक(दीपक): किलोई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सरकार से बात न करने के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आरोपों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किलोई विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से बात करना जरूरी नहीं है। वे अपने दम पर भी विकास करवा सकते हैं। वहीं धान खरीद बंद करने पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। तभी तो पोर्टल के चक्कर में फंसा कर किसानों का शोषण किया जा रहा है।

 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को रोहतक बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। हुड्डा ने कहा कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि अपने क्षेत्र का विकास करवाने के लिए वह मुख्यमंत्री से बात करें, क्योंकि वह इतने सक्षम है कि अपने क्षेत्र का विकास खुद ही करवा सकते हैं।

 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के उन आरोपों का जवाब दिया है, जिसमें सीएम खट्टर ने कहा था कि भूपेंदर सिंह हुड्डा अपने विधानसभा क्षेत्र किलोई के विकास के लिए उनसे कभी मिलने के लिए नहीं आए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने धान खरीद को बंद करने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। वहीं हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को भरपूर जनसमर्थन मिला है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Gourav Chouhan