CM बदलने को लेकर मैंने पहले भी दी थी सलाह... जानिए हरियाणा CM को लेकर ऐसे क्यों बोले वीरेंद्र सिंह

3/13/2024 7:48:11 AM

जींदः हरियाणा में मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद सीएम सैनी ने कहा कि हमारे पास 48 विधायकों का समर्थन है।
 
 पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को बदलने के लिए पहले ही कई बार भाजपा के नेताओं को सलाह दी थी लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।  उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुख्यमंत्री को एक साल पहले बदलते तो भाजपा को लाभ होता क्योंकि अब तो अचार संहिता लगने वाली है और लोकसभा का चुनाव होने वाला है। मतदाता लगभग छह महीने पहले ही मतदान करने के लिए अपना मन बना लेता है। भाजपा छोड़ने के सवाल पर सिंह ने कहा कि अभी वह पार्टी में ही हैं और जब भी अलग होंगे तो इसकी घोषणा करेंगे।

बता दें कि हरियाणा में मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।   नायब सिंह सैनी के अलावा के बीजेपी के चार और एक निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ लीष बीजेपी के कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल के अलावा बनवारी लाल और निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद की शपथ ली। ये पांचों मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे। इसक साथ ही सीएम ने राज्यपाल से बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।

Content Writer

Isha