OLX पर गाडी़ का सौदा करना पड़ा भारी, हुआ लाखों रुपए का नुक्सान

2/7/2020 12:05:31 PM

गोहाना (अरोड़ा): शहर में पुराने बस स्टैंड पर रहने वाले एक व्यक्ति से ओ.एल.एक्स पर एक गाड़ी का सौदा कर 1.20 लाख रुपए ठग लिए गए तथा उसे गाड़ी भी नहीं मिली। पीड़ित ने अब पुलिस की शरण ली है। पुलिस साइबर सैल की मदद से मामले की जांच में जुट गई है। 

पीड़ित महा सिंह शहर में पुराने बस स्टैंड पर रहता है। उसके अनुसार उसे ऑनलाइन वैबसाइट ओ.एल.एक्स. पर एक गाड़ी पसंद आ गई। दिल्ली कैंट निवासी बताने वाले मनजीत और गगन बोहत ने खुद को गाड़ी का मालिक बताया तथा अपने-अपने खातों में अलग-अलग वक्त पर 1.20 लाख रुपए डलवा लिए। लेकिन उसे गाड़ी दी नहीं दी गई।

महा सिंह का आरोप है कि उसे अब न तो गाड़ी दी जा रही है तथा न ही उससे लिए गए 1.20 लाख रुपए वापस किए जा रहे हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत गोहाना सिटी थाने को की है। सिटी थाने के अन्वेषण अधिकारी महेश कुमार ने कहा कि पीड़ित ने उससे 1.20 लाख रुपए ठगने और उसे गाड़ी न दिए जाने की शिकायत की है। जांच में साइबर सैल की सहायता ली जा रही है तथा जल्दी ही पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

Isha