पार्टी की सेवा करने का मौका मिला तो मैंने अपना पद त्याग दिया: खड़गे

10/12/2022 9:24:56 PM

चंडीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी की सेवा करने के लिए मुझे कहा गया तो मैंने अपना पद त्याग दिया और चुनाव में उतर गया। साथ ही कहा कि उद्देश्य आइडोलॉजी बचाने के लिए मुझे काम करना है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी ने बहुत से निर्णय लेकर गरीब लोगों का पेट भरने के लिए योजनाएं चलाई थी। लेकिन वर्तमान समय में उन योजनाओं को समाप्त किया जा रहा है।

खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन से प्रचार करना शुरू किया था। जिसके बाद लगातार डेलीगेट्स को मिलने पहुंच रहा हूं। आज पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ के डेलीगेट्स आए हुए है। यहां आने का उद्देश्य सभी लोग जानते है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।  उन्होंने कहा कि सबकी इच्छा थी कि राहुल गांधी अध्यक्ष बने,क्योंकि उनके नेतृत्व में ज्यादे सीटें निकलती है। सात राज्यों के लोगों ने हमें बहुमत दिया है। खड़गे ने कहा कि एक राज्य में हमारे विधायक को डराया गया। इसलिए मुझे चुनावी मैदान में उतरना पड़ा है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Ajay Kumar Sharma