जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बयान, अगली बार चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात

6/3/2022 8:43:18 AM

हिसार: हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि मैं अगला चुनाव भाजपा की टिकट से लड़ूंगा। पूरे देश से धीरे-धीरे क्षेत्रीय दल खत्म हो रहे हैं। देश में भारतीय जनता पार्टी ही सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभर कर आई है। थे। 

उन्होंजेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बयान, बोले- मैं अगला चुनाव भाजपा की टिकट पर लडूंगाने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय दलों का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। देश भर से क्षेत्रीय दलों का खात्मा होता जा रहा है। अधिकतर राज्यों ने भाजपा को अपनाया है। भाजपा देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। वह निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन देंगे। इससे पहले उन्होंने गांव की बड़ी चौपाल में एक जनसभा को संबोधित किया। गांव की तरफ से मास्टर ऋषिकांत व करण सिंह ने उन्हें पगड़ी पहनाई और पूर्व सरपंच सतबीर सिंह ने उनको स्मृति चिह्न भेंट किया। 


 उन्होंने कहा कि किसानों को अब पारंपरिक खेती छोड़कर दूसरे व्यवसाय अपनाने चाहिए। खेती में अब लागत ज्यादा और मुनाफा कम हो गया है। आज के समय रेहड़ी लगाने वाले भी किसान से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने गांव में 220 किलो वाट तथा 132 किलोवाट क्षमता के बिजली घर बनवाने की घोषणा की। 220 किलोवाट क्षमता के बिजली घर बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनके अलावा उन्होंने डिस्पेंसरी के लिए नया भवन बनवाने की बात भी कही।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha