इनेलो का 'जलयुद्ध' शुरू, शभूं बार्डर पर पहुंचे कार्यकर्ता

7/10/2017 10:11:58 AM

अंबाला (कमलप्रीत):हरियाणा-पंजाब सीमा गांव बाह्मणवाला में वाहन रोको कार्यक्रम को लेकर इनैलो के कार्यकर्ता भारी संख्या में शभूं बार्डर पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने सड़क पर गाड़िया लगाकर पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया। वही कार्यकर्ताओं की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। 

पंजाब और हरियाणा पुलिस के जवान मोर्चा संभाल चुके हैं। रतिया के विधायक रविंद्र बलियाला की ओर से मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ता की मीटिंग ली। इसे लेकर पंजाब सीमा पर दोनों राज्यों की पुलिस फोर्स तैनात की है। सुरक्षा को लेकर हरियाणा-पंजाब पुलिस के जवानों के साथ-साथ यातायात पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, होमगार्ड अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान शामिल हैं। हरियाणा पंजाब पुलिस के जवानों की बात करें तो करीब साढ़े 600 जवान मोर्चा संभालें हुए हैं।

फतेहाबाद (गौतम तारीफ):फतेहाबाद की पंजाब सीमा पर गांव ब्राहम्णवाला के पास इनैलो की ओर से धरना जारी है। इनैलो की ओर से पंजाब से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर वाहन खडे कर दिए गए हैं। अभियान को लेकर इनैलो के किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह मौके पर पहुचे और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। निशान सिंह ने कहा कि इनैलो की ओर से एस.वाई.एल. को लेकर यह अभियान जारी रहेगा और सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रास्ता रोककर रखा जाएगा।