हरियाणा सरकार में प्रशासनिक फेरबदल, एक IAS व 36 HCS अधिकारी तबदील

9/23/2017 10:50:37 AM

चंडीगढ़ (संघी):हरियाणा सरकार ने आज एक आई.ए.एस. व 36 एच.सी.एस. अधिकारियों के तबादले कर दिए। आई.ए.एस. अधिकारी अमन तसनीम को नूह की जगह अब सोनीपत का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त कर दिया गया है। एच.सी.एस. अधिकारियों में जगबीर सिंह आर्या को नूह का अतिरिक्त उपायुक्त, महेशवर शर्मा को पर्यटन विभाग का निदेशक, शिव प्रसाद को राज्य शिक्षा शोद्य व पशिक्षण परिषद का निर्देशक, मुकुल कुमार को सतकार विभाग का निदेशक व पंचकूला का अतिरिक्त उपायुक्त, राम कुमार सिंह को नगर निगम सोनीपात का आयुक्त, वरिंद्र हुड्डा को सैंकेडरी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासनिक), वरिंद्र लाठर को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त, सुजान सिंह को अम्बाला का अतिरिक्त उपायुक्त, मुकेश कुमार को नगर निगम गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त, देवेंद्र कौशिक को स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का अतिरिक्त परियोजना निदेशक, सतपाल शर्मा को आवास बोर्ड का मुख्य प्रशासक, अमरदीप सिंह को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव, वर्षा खंगवाल को राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सचिव, योगेश कुमार को अतिरिक्त आबकारी व कराधान आयुक्त तथा समवर्तक सिंह को एलिमैंट्री शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक प्रशासनिक नियुक्त किया गया है।  

प्रताप सिंह को फरीदाबाद, वरिंद्र सिंह सेहरावत को बादड़ा, अजय मलिक को गनौर, नरेंद्र पाल मलिक को करनाल व परमजीत चहल को हिसार का उपमंडल अधिकारी (न) नियुक्त किया गया है। महावीर सिंह को विज्ञान व तकनीकि विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासनिक), सुशील कुमार को नगर निगम पानीपत का आयुक्त, मीनाक्षी दहिया को राज्य कृषि विपणन बोर्ड में जांच अधिकारी, मीनाक्षी राज को स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक, प्रशासनिक महेश कुमार को स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी, अलका चौधरी को गुरुग्राम विकास प्राधीकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सत्यवान सिंह मान को जींद का सिटी मैजिस्ट्रेट, अश्वनी कुमार को झज्जर का सिटी मैजिस्ट्रेट, राजीव प्रसाद को सैंकेडरी शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक, प्रशासनिक व मनीष कुमार फोगाट को चरखी दादरी का सिटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इनको सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
कुछ एच.सी.एस. अधिकारिओं को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है, इनमें हेमा शर्मा को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, धर्मवीर सिंह को राष्ट्रीय डिजाईन इन्सटिच्यूट करनाल के रजिस्ट्रार, वरिंद्र सिंह दहिया को सिरसा के उपमंडल अधिकारी व हुड के संपदा अधिकारी कमलप्रीत कौर को कैथल में हुडा के संपदा अधिकारी, अशुतोष राजन को हरियाणा परिवहन चंडीगढ़ डीपो के महाप्रबंधक व सुशील कुमार को सहकारी चिनी मिल कैथल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।