IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामला: FB पर बयां किया दर्द, कहा- भाग्यशाली हूं मैं आम आदमी की बेटी नहीं

8/6/2017 2:08:50 PM

चंडीगढ़:आई.ए.एस. की लड़की से छेड़छाड़ मामले में पीड़िता ने अपनी आपबीती फेसबुक पर शेयर की। जिसमें पीड़िता ने चंडीगढ़ पुलिस का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उसने लिखा है कि यदि समय पर पुलिसन पहुंचती तो मेरा अपहरण हो गया होता।मैं भाग्यशाली हूं कि किसी आम आदमी की बेटी नहीं हूं वरना कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। उल्लेखनीय है कि पीड़िता आईएएस की बेटी है, तभी इस केस को इतनी गंभीरता से लिया गया। यदि कोई आम आदमी होता तो थानों के चक्कर काटता रहता। वहीं पीड़िता ने अन्य महिलाअों को सलाह दी कि जब कभी वे इस तरह के हालात में फंस जाए तो घबराएं नहीं बल्कि तुरंत पुलिस अौर अपने घर पर फोन करें।  

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ पुलिस ने बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त को आई.ए.एस. की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया था। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।