Haryana में इस IAS को मिला 3 महीने का सेवा विस्तार, जानिए क्या है वजह
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 03:30 PM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आई.ए.एस. अधिकारी मुकेश आहूजा को 31 मार्च को सेवानिवृत्ति के दिन 3 महीने का सेवा विस्तार दिया है। अब वह 30 जून तक सरकार में सेवाएं देंगे। आहूजा के पास हरियाणा मार्कीटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक और हरियाणा लोक सेवा आयोग में सचिव पद का कार्यभार है जो यथावत रहेगा। आहूजा की गिनती ईमानदार अधिकारियों में होती है और उनके समय में हरियाणा लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में पारदर्शिता दिखाई दी। चर्चा है कि 3 महीने बाद भी सरकार उन्हें किसी अहम पद पर जिम्मेदारी दे सकती है।
आई.पी.एस. गंगाराम पूनिया हुए रिलीव
आई.पी.एस. अधिकारी गंगाराम पूनिया को हरियाणा सरकार ने रिलीव कर दिया है। अब वह इसी सप्ताह सी.बी. आई. में अपनी ज्वाइनिंग देंगे। गंगाराम पुनिया पिछले कई महीनों से ए.सी.बी. में एस.पी. पद पर तैनात थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी HCS अधिकारियों की ''IAS'' बनने की राह, जानें क्यों लिया गया ये फैसला