दुष्यंत चौटाला ने माना - ‘कुलदीप बिश्नोई के बीजेपी में जाने से 1 और 1 मिलकर 11 होंगे’

8/5/2022 10:07:15 AM

हिसार: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने माना है कि कुलदीप बिश्नोई के बीजेपी में शामिल होने से 1 और 1 मिलकर 11 होंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला यहां जजपा कार्यकत्र्ता सम्मेलन में आए हुए थे। इस दौरान कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने से कोई फायदा होगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो भाजपा ही बताएगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी संगठन में 1 और 1 मिलकर 11 हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन अलग चीज है और सरकार अलग। प्रदेश में गठबंधन सरकार मजबूती के साथ चल रही है। 

उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। महिला विंग की तरफ से बूथ सखी अभियान भी चलाया जा रहा है। कांग्रेस के बारे उन्होंने कहा कि वह अगले चुनाव तक सरकार बनाना तो दूर खुद का संगठन बचा ले वह ही बहुत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को 4-5 बार ई.डी. में पूछताछ के लिए क्या बुला लिया, मुख्यमंत्रियों, सांसदों और विधायकों को दिल्ली बैठा लिया। यह कांग्रेस की घबराहट दिखती है जो कांग्रेस के अंत को दिखा रही है। 

Content Writer

Isha