राम रहीम को मिली पैरोल तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगेः अंशुल छत्रपति

6/25/2019 4:06:37 PM

सिरसा (सतनाम)- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा मांगी गई पेरोल पर दिवंगत पत्रकार रामचंदर छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति ने सवाल उठाते हुए कहा की अगर गुरमीत राम रहीम सिंह को पेरोल दी गई तो वो इसका विरोध करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

अंशुल छत्रपति ने कहा की पेरोल के लिए कृषि का जो गुरमीत राम रहीम ने आधार बनाया है वो गलत है। एक रिपोर्ट में ये बात सामने आयी है की गुरमीत राम रहीम के नाम कोई जमीन नहीं है। अंशुल ने ये भी कहा की अगर गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आता है तो उन्हें और उनके परिवार को खतरा है।

अंशुल छत्रपति का कहना है की हरियाणा सरकार के मंत्री जो राम रहीम के पेरोल वलाकत कर रहे है उन्हें ऐसे व्यक्ति की वकालत बिलकुल नहीं करनी चाहिए,क्योंकि राम रहीम के बाहर आने से लॉ एंड आर्डर ख़राब हो सकता है। उन्होंने कहा की गुरमीत राम रहीम ने हमेशा कानून का मजाक उड़ाया है। अंशुल का कहना है की  वो मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार से गुजारिश करते है की वो इस मामले में कोई रियात न बरती जाए।

 

Isha