''एक हफ्ते में एक्शन नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन'', पैतृक गांव में खुलेआम बिक रहे नशे पर अभय चौटाला का पुलिस को अल्टीमेटम

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 12:54 PM (IST)

सिरसा : INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव चौटाला में खुलेआम 'चिट्टा' (हेरोइन) और नशीले पदार्थों के बिकने का गंभीर आरोप लगाया है। सरेआम बिक रहे नशे को लेकर राजनीतिक नर्सरी के रूप में पहचान रखने वाला चौटाला गांव अब सवालों के घेरे में है।  

इस मामले को लेकर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि गांव की हर गली और नुक्कड़ पर खुलेआम चिट्टा बिक रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही। स्थिति इतनी गंभीर है कि ग्रामीणों को अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्हें स्कूल भेजने के बजाय घर बैठाना पड़ रहा है। उन्होंने डबवाली की एसपी को एक सप्ताह का समय दे बड़े विरोध की चेतावनी भी दी है।

अभय चौटाला ने आगे बताया कि उन्होंने डबवाली SP को फोन कर गांव में खुलेआम चिट्टा बिकने की शिकायत की। इस पर SP ने उनसे पूछा, "आपका गांव कौन सा है?" अभय ने कहा कि उन्होंने एसपी से नशे के ठिकानों की जानकारी लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि नशे के कारोबारियों को ऊपर से संरक्षण प्राप्त है और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के बिना इतनी खुलेआम बिक्री संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि नशा पुलिस की नाक के नीचे बिक रहा है तो इसकी जिम्मेदारी केवल थानेदार की नहीं, एसपी की भी है। 

पुलिस पीआरओ ने कहा कि नशे की बिक्री से संबंधित सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। चौटाला गांव के संबंध में मिली जानकारी के आधार पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी कोई सूचना मिलती है तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static