अगर आप हैं सपना चौधरी के फैन तो मिस नहीं करना चाहेंगे ये वीडियो, नीले ड्रेस में बिखेर रहीं जलवा

12/14/2020 6:04:00 PM

डेस्क: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी देसी अदाओं और ठुमकों से अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में सपना मां बनी है, जिसके चलते वे काफी दिनों तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थीं, हालांकि उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है।



हालिया में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे उनके चाहने वाले बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बात करें लाईक्स और कमेंट्स की तो 75 हजार तक लाईक और 6 सौ के करीब कमेंट आ चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


वीडियो में सपना नीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वे आगे चलते हुए पीछे मुड़कर लुक दे रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


दरअसल, सपना ने यह वीडियो उनके नए गाने 'कतल' के प्रमोशन के लिए अपलोड किया है। सपना चौधरी का नया गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में सपना पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।



बता दें कि बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने पिछले साल ही हरियाणवी एक्टर वीर साहू से शादी की थी और हाल ही में उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया है।



हालांकि सपना की शादी और उनका मां बनना काफी ज्यादा चर्चा में आ गया था, जिस कारण वीर साहू विवादों में भी पड़ गए थे। दिलचस्प यह है कि सपना चौधरी के फैन्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और वे लगातार सपना को अपना स्नेह देते रहते हैं।

 

 

Shivam