दलितों की सरकार को चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो 1000 लोग करवाएंगे धर्म परिवर्तन

8/11/2018 11:08:51 AM

जींद(विजेंद्र कुमार): जींद में दलितों ने सरकार को मांगे न मानने के चलते अब धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दे डाली है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो इस बार बहुत अधिक गिनती में दलित हिंदु धर्म को छोड़ देंगे। दलितों का कहना है कि अगर 15 अगस्त से पहले प्रदेश की मनोहर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो देश की आजादी के दिन जींद में एक बड़े समारोह का आयोजन कर 1000 से ज्यादा दलित हिन्दू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म को अपनाने को मजबूर होंगे। 
 

जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व भी करीबन 120 दलितों ने धर्म परिवार्तन किया था, जिन्होंने दिल्ली के लद्दाख बुद्व भवन में जाकर बौद्ध धर्म को अपनाया था। 
 

Deepak Paul