आईजी श्रीकांत जाधव ने खुला दरबार लगा सुनी पुलिस कर्मचारियों की शिकायतें

4/26/2022 3:45:11 PM

अंबाला(अमन): जनता दरबार मे जनता जनता की समस्याएं सुनी जाती है। जिसमें उनकी शिकायतों का निवारण किया जाता है। अंबाला रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव ने पुलिस वालों की शिकायत के लिए खुले दरबार का आयोजन किया ।

इस पुलिस दरबार मे अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर रेंज में काम करने वाले पुलिस कर्मचारी अपनी अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिस पर गौर करते हुए आईजी अंबाला रेंज श्रीकांत जाधव ने उनका निपटान किया। अंबाला रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव ने मीडिया से बात करते हुए कहा यह खुला दरबार पुलिस कर्मियों के लिए था जो अपनी छोटी छोटी समस्याओं को हल नही करवा पाते। यह काफी जरूरी है क्योंकि जो काम करता है उसी में कमियां निकलती है जिसके लिए स्टाफ को आमने सामने रखकर उनकी बात सुनी गई है और उसका निवारण भी किया गया है।

Content Writer

Isha