अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

9/9/2019 10:37:18 PM

गुरुग्राम(मोहित): पुलिस की क्राइम यूनिट टीम ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से उमर नाम के शातिर को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजस्थान के भरतपुर इलाके में रेड की। जहां से 7 या 8 देसी हथियार और हथियार बनाने का सामान भी बरामद किया है। 

पुलिस की माने तो उमर नाम का यह शख्स हथियार बनाने के साथ साथ हथियार सप्लाई का काम भी करते आ रहा था। बहरहाल गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है 35 वर्षीय उमर राजस्थान, मेवात और गुरुग्राम के इलाकों में 700 से ज्यादा देसी किस्म के हथियार सप्लाई कर चुका है। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह की माने तो आरोपी बीते 5 सालों से अवैध हथियार बना ऐसे तमाम हथियारों को 5 हजार से लेकर 15 हजार तक में बेचता आ रहा था। 

आरोपी किसको सप्लाई करता है या किसी गैंग या गैंगस्टर के लिए तो काम नहीं कर रहा था इसका खुलासा होना बाकी है। वहीं शमशेर सिंह एसीपी क्राइम गुरुग्राम ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान यह हथियार इसने कहा-कहा और किसको सप्लाई किए इसकी जानकारी हासिल कर मामलों का खुलासा किया जाएगा। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसके साथ और लोग तो शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Shivam