अरावली की पहाडिय़ों पर हो रहा अवैध कब्जा, एनजीटी ने मांगा जवाब

9/4/2019 8:52:57 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी) :  अरावली की पहाडिय़ों पर कुछ दबंग लोग अवैध कब्जा कर रहे हैंं। दबंग लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए यहां पर जमीन की रजिस्ट्री करा ली है। अवैध निर्माणों पर रोक के बावजूद भी बाकायदा यहां फार्म हाउस बनाए जा रहे। अरावली वन क्षेत्र में रजिस्ट्री और निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन कुछ दंबग लोग सुप्रीम कोर्ट आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। 

पर्यावरणविद पदमश्री अवार्डी ब्रह्मदत्त और आरटीआई एक्टिविस्ट वरुण श्योकंद ने शहर के ही कुछ दबंग लोगों पर अरावली की पहाडिय़ों पर अवैध कब्जे करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दबंग लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए यहां जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इतना ही नहीं अवैध निर्माणों पर रोक के बावजूद भी बाकायदा यहां फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। 

वरुण श्योकंद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली वन क्षेत्र में रजिस्ट्री और निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बाकायदा कांत एनक्लेव को तोडऩे के लिए आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ दबंग लोग और भूमाफिया लगातार अरावली के वन क्षेत्र में अवैध कब्जा करते जा रहे हैं।

पदमश्री अवार्डी ब्रह्मदत्त का कहना है कि अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ी पर किसी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाई हुई है, लेकिन कुछ लोग पहाड़ों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ब्रह्मदत्त ने कहा कि लगातार वन क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण को लेकर वह एनजीटी में भी गए हैं। एनजीटी ने एक महीने के अंदर अधिकारियों से इन निर्माणों को लेकर जवाब मांगा है।

Shivam