कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन का असर, हरियाणा के विधायकों ने अपनाया दाड़ी का ट्रेंड

5/31/2020 1:38:54 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में लॉक डाउन में विधायकों का दाड़ी बढ़ाने का ट्रेंड देखा जा रहा है।इसे कोरोना के चलते सावधानी भी माना जा सकता है। हरियाणा के मंत्री मण्डल में पहले ही अनिल विज ऐसे मंत्री है जो शुरू से ही दाड़ी रखते हैं। अब घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण व अम्बाला के असीम गोयल ने भी लॉक डाउन में दाड़ी बड़ा ली है। नेताओं में दाड़ी बढ़ाने का ट्रेंड है या फिर बाबा विज से प्रभावित हो दाढ़ी बड़ाई जा रही है। यह भी चर्चा बनी हुई है।चेहरे पर बड़ी दाड़ी व लगे मास्क के साथ डिस्टनसिंग मेंटेन रखते हुए इनकी सोशल नेटवर्किंग भी चल रही है।हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक पूर्व मंत्री ने भी आजकल दाड़ी बड़ा रखी है।

लौटने लगी रौनक
लॉक डाउन 4 समाप्त खत्म होने से पहले हरियाणा सचिवालय में रौनक लौटने लगी है। वीरवार व शुक्रवार को हरियाणा सचिवालय में कई मंत्री मौजूद देखे गए।कोरोना काल मे हरियाणा सचिवालय में सर्वाधिक उपस्थिति गृह मंत्री अनिल विज की रही वह लॉक डाउन 1 से 4 तक ज्यादातर आए। शुक्रवार को रणजीत सिंह, ओम प्रकाश ग्रोवर भी सचिवालय में नजर आए। लगता है कि लोक डाउन 5 में हरियाणा सचिवालय में मंत्रियों की उपस्थिति बढ़ेगी।सचिवालय का पूरा स्टाफ ज्यादातर आ ही रहा है।सचिवालय में कर्मचारियों की बायो-मेट्रिक हाजरी पर अभी प्रतिबन्ध कायम है।

हक के लिए जदोजहद
हरियाणा विधानसभा का जो हिस्सा पंजाब के पास है उसको लेकर हरियाणा के स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता की जदोजहद जारी है।पँजाब के इनकार के बाद ज्ञान चन्द गुप्ता ने भी ठान लिया है कि हरियाणा का जो हिस्सा पँजाब दबा कर बैठा है उसे लेने के लिए वह कानूनी स्तर व राजनैतिक दोनो स्तर पर प्रयास करेंगे। राजनैतिक स्तर पर जहां वह पँजाब के राज्यपाल व यू टी के प्रशाशक वी पी बदनोर से मिलेंगे वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के साथ मिलेंगे।हरियाणा में ज्ञान चन्द गुप्ता पहले ऐसे स्पीकर हैं जो केवल चिठी पत्री तक सीमित नही है।

बारला हुए हाई टेक
लॉक डाउन ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को पूर्ण तय हाई टेक बना दिया है।लॉक डाउन 1 से 4 के दौरान भजपा संगठन हरियाणा के पदाधिकारियों ,प्रशाशनिक अधिकारियों, राष्ट्रीय भजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा,टोहाना के 5000 लोगों,युवा मोर्चा,किसान मोर्चा,एस सी मोर्चा,महिला मोर्चा,भजपा पदाधिकारियों से अनेकों बार वीडियो-कांफ्रेंस से बात की है। युवा मोर्चा,किसान मोर्चा,एस सी मोर्चा,भजपा पदाधिकारियों से अनेकों बार वीडियो-कांफ्रेंस से सुभाष बराला ने बातचीत करके लॉक-डाउन वन से ही सेनेटाइजर बांटने ,अपने अपने क्षेत्र सेनेटाइज करवाने,श्रमिकों के लिए रुकने व भोजन की व्यवस्था करवाने व कोई भूखा न सोने देने की ड्यूटियां लगाई तो पहले दिन से महिला मोर्चा की ड्यूटी मास्क बनाने व लोगों में आंबटित करने के लिए युवा मोर्चे व अन्यो की ड्यूटी लगाने जैसे काम शामिल रहें हैं।
  

Isha