हरियाणा में लॉकडाउन का असर, प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू

5/4/2021 10:39:34 AM

सोनीपत: हरियाणा में सात दिन के पूर्ण लॉकडाउन का असर दिखना शुरू हो गया है और प्रवासी मजदूर अपने घरों की तरफ पलायन करने लगे हैं।  सोनीपत रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की गहमागहमी है। बड़ी संख्या में मजदूर रेलगाड़ी का इंतज़ार करते हुए देखे जा रहे हैं। 

मजदूरों को गत वर्ष की तरह पैदल जाने का डर सता रहा है इसीलिए इन्होंने अब घरों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने गत 30 अप्रैल को नौ जिलों में सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की थी लेकिन बाद में रविवार को उसने समूचे राज्य में सात के लिये लॉकडाउन की घोषणा कर दी।  ऐसे में क्या पता सरकार इसे आगे तक बढ़ा दे। अगर ऐसा हुआ तो उनकी परेशानी बढ़ जाएगी। इसीलिए समय रहते ही वे अपने घर और गांव की ओर निकल रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha