Haryana Top10: चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने थामा कांग्रेस का ''हाथ''

9/27/2023 10:25:09 PM

क्या हरियाणा सरकार और HPSC के अध्यक्ष की सेटिंग है? हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता का बड़ा आरोप

हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता से HPSC के अभ्यार्थियों ने मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने उन्हें HPSC द्वारा भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितता के बारे में जानकारी दी। सुशील गुप्ता ने HPSC और हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा पढ़-लिखकर भी हताश है।  बेरोजगार युवा अपराध और नशे की तरफ बढ़ते जा रहे है। 

हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब प्रदेश में भी दौड़ेगे कई सारी वंदे भारत ट्रेनें​​​​​​​

अब कुरुक्षेत्र-कैथल रेलवे ट्रैक पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फर्राटा भरती दिखाई देगी। जयपुर से चलने वाली यह ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचेगी, जो 593 किलोमीटर का यह सफर सात घंटे तीस मिनट में तय करेगी। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा। इस ट्रेन का धर्मनगरी में भी ठहराव होगा, जिसके चलते यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद जगी है तो वहीं लोगों की बेहद पुरानी मांग भी पूरी होगी।

पानीपत में गैंगरेप पीड़िताओं से रेनू भाटिया ने की मुलाकात, कहा- तबियत ठीक न होने के चलते आने में हुई देरी​​​​​​​

जिले में एक महिला की हत्या और 3 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िताओं से महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया घटना के करीब एक हफ्ते बाद मिलने पहुंची। रेनू भाटिया पहले उस जगह पर पहुंची, जहां अपराधियों ने पहली वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई तीनों महिलाओं से उनके घर पर मिलने पहुंची। परिवार के लोगों को हौंसला देते हुए सारी घटना के बारे में तीनों महिलाओं से अकेले कमरे में बैठकर बात की

Sonipat: टोल फ्री कराने पहुंचे मुरथल के ग्रामीण, पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर हिरासत में लिया​​​​​​​

नीपत के मुरथल गांव के ग्रामीण आज कई पार्षदों के नेतृत्व में अपने गांव का टोल फ्री करवाने के लिए टोल प्लाजा पर पहुंचे और वहां पर जब टोल पर ग्रामीणों ने धरना शुरू किया तो नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों और पार्षदों पर जमकर लाठियां भांज दी और कई ग्रामीणों को पार्षदों समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

NSS में उत्कृष्ट कार्यों के लिए काजल को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, राज्य सरकार से भी पुरस्कृत हो चुकी है सोनीपत की बेटी​​​​​​​

हरियाणा में लड़कों की तुलना में लड़कियों का लिंगानुपात बहुत कम है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के बाद इस लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है। शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का मैदान हरियाणा की छोरियां छोरों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। अब तो समाज में अलग-अलग सामाजिक सेवा में भी हरियाणा की लड़कियां लड़कों से आगे निकलती हुई दिखाई दे रही हैं।

फरीदाबाद के मेट्रो कैंसर इंस्टीट्यूट का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन 

जिले के मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स का फरीदाबाद स्थित 350 बेड वाले मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उद्घाटन किया गया। मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट, अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी कैंसर विशेषज्ञों से सुसज्जित, क्षेत्र का कैंसर सम्बंधित सेवाओं का सबसे उन्नत हॉस्पिटल है। यहां उत्तर भारत का पहला और एकमात्र हाइपर आर्क वाला हू-बीम है, जिससे कैंसर मरीजों को एडवांस रेडिएशन ट्रीटमेंट दिया जाता है। 

महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड जीतने पर शैफाली के माता-पिता ने जाहिर की खुशी, कहा- दूसरी बेटी को क्रिकेट के लिए करेंगे तैयार 

केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया महिला आरक्षण बिल संसद में पास हो गया है। जिसको लेकर पूरे देश की महिलाएं खुश हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत की बेटियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड श्रीलंका को 19 रनों से हराकर यह मेडल अपने नाम कर लिया। 

झूठी शान की खातिर दी जा रही बेटियों की कुर्बानी, कैथल में बीते 7 दिनों में ऑनर किलिंग का दूसरा मामला

समाज में झूठी शान के कारण लगातार बेटियों का कत्ल किया जा रहा है। जिनकी गलती सिर्फ इतनी होती है कि भारतीय संविधान से मिली आजादी के कारण वह बिना जाति और मजहब देखें अपना पसंदीदा जीवन साथी चुन लेती हैं। जिससे लड़की के परिवारजन इसे अपनी शान के विरुद्ध समझते हैं, इसी शान की खातिर अपने ही हाथों से बेटी का कत्ल कर देते हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, जहां एक पिता द्वारा अपनी इज्जत के खातिर बेटी को मौत के घाट उतार दिया हो।  

दीपेंदर हुडा ने साधा Inldओर JJP पर निशाना, बोले- हरियाणा के लोगों से विश्वासघात कर राजस्थान भागे 

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि इनेलो और जेजेपी की रैलियां पिट गई है।  इनेलो ने विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय भाजपा से सांठगांठ की राजनीति की है। इसलिए लोगों ने कहा कि जब उनका स्टैंड नहीं तो हम भी इनहेलो के साथ स्टैंड नहीं लेंगे।  

जेल में मामन खान से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, शाहिदा और इलियास खान भी पहुंचे 

31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा में शामिल लोगों को भड़काने के आरोप में जेल भेजे गए कांग्रेसी विधायक मामन खान से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मुलाकात के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आफताब अहमद शाहिदा और इलियास खान भी मौजूद थे।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

Content Writer

Saurabh Pal