हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, यहां पढ़ें मुख्य जानकारी

8/30/2019 8:21:34 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज चंडीगढ़ में हुई, जिसमें कई तरह के फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में प्रदेश के खिलाडिय़ों व किसानों के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया है। बैठक के खत्म होने के बाद कृषि व पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने बैठक के विभिन्न फैसलों के बारे में जानकारी प्रदान की। जो निम्नवत हैं-

  • खिलाडिय़ों के कैश इनाम पर मुहर लगी। साल में होने वाली दो गेम्स में पूरा का पूरा अवार्ड दिया जाएगा, जो कि पहले ऐसा नहीं था। जूनियर व सब जूनियर को जो राशि पहले 3 से 15 प्रतिशत मिलती थी अब 50 से 75 प्रतिशत मिलेगी। अब खिलाड़ी जो हरियाणा का कहीं से भी खेल रहा है उसे भी अवार्ड दिया जाएगा।


     
  • सफाई कर्मचारी जो आज तक ठेकेदारों के अंडर काम करते थे, वे 7103 कर्मी अब नगर पालिका से वेतन पाएंगे।
  • नारायणगढ़ मिल के किसानों के लटके 60 करोड़ की राशि का ऋण दिया गया, ताकि किसानों की अदायगी हो।
     
  • सेंट्रल बायो फॉर टेक्नोलॉजी सेंटर अब हिसार चरण सिंह विश्विद्यालय चलाएगा, जो पहले केन्द्र के अंडर था।
  • धनोउरी गांव जो जींद में आता था, उसे अब कैथल जिले में शामिल कर दिया गया है।

Shivam