हरियाणा कांग्रेस के विधायकों, प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक कल

12/1/2019 8:30:51 PM

चंडीगढ़ (धरणी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद द्वारा हरियाणा प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों, प्रत्याशियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, नई दिल्ली पर  2 दिसम्बर (सोमवार) को शाम 4 बजे बुलाई गई है। यह बैठक दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर को होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ की तैयारियों के लिए होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस संगठन के गठन के लिए हरियाणा के नेताओं से चर्चा भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि यह बैठक भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही 'भारत बचाओ रैली' की तैयारियों के लिए होगी। 

इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, विधायक कुलदीप बिश्नोई, पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Shivam