2019 के चुनावों में भाजपा का टारगेट लोस की 8 व विस की 60 सीट

12/25/2017 9:33:27 PM

चंडीगढ़(धरणी): भाजपा गुजरात व हिमाचल प्रदेश चुनावों के बाद अब हरियाणा को भी पूर्णतय: फोकस करने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा की दस में आठ व विधानसभा की 90 में से 60 सीटों का टारगेट निर्धारित करने की रणनीति पर इंटरनल वर्किंग स्टार्ट कर दी गई है। हरियाणा में बीजेपी सरकार व संगठन में नव वर्ष के प्रथम पखवाड़े में भारी प्रशासनिक और राजनैतिक फेरबदल की संभावनाओं के चलते अंदरूनी कसरते तेज होने के संकेत हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने आंतरिक एजेंसियों से यह सर्वे भी शुरू करवा दिए हैं कि, आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए विजयी चेहरे कौन से हो सकते हैं। 90 विधानसभा सीटों व दस लोकसभा सीटों के लिए प्रथम, द्वितीय दो विकल्पों के तहत चेहरों की तलाश जारी है। जिससे की आने वाले समय में संगठन को चुनावों में लोक प्रिय चेहरे उतरने में आसानी रहे। ऐसी भी सूचनाएं हैं कि, संगठन व लोकसभा, विधानसभा चुनावों के लिए बेदाग छवि के चेहरों पर आगामी गेम-प्लान चलेगा, लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए ऐसे चेहरे जो किसी विवादित हों या आंतरिक सर्वे के मापदंडों की कसौटी पर खरे नहीं उतरते उनके बदलाव में संकोच नहीं किया जाएगा।

मिशन हरियाणा लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के मंत्रीमंडल में आंशिक फेरबदल और जातीय वर्गीकरण को संतुलित करने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। टिंबर-ट्रेल में हुए चिंतन कार्यक्रम के बाद प्रशासनिक सचिवों के फेरबदल व जिला स्तर के फेरबदल में सरकार की नीतियों की तवज्जो अधिकारीयों को मिलने की संभावना है।