Gohana में पोते ने ही दोस्तों संग घर में किया था कांड, परिजन रह गए हैरान, जानिए पूरा मामला...
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 02:49 PM (IST)
गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना शहर के देवीपुरा चौकी क्षेत्र देवीपुरा में 19 फरवरी को एक मकान में 5 से 6 लाख की चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर चोरी करने वाले चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने अब इस मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज सभी को अदालत में पेश करेगी।
पुलिस का जांच ,में खुलासा हुआ कि इन 3 चोरों में एक शिकायतकर्ता महिला का पोता ही चोर निकला जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने ही घर में चार लाख कैश और सोने के गहने चुराए थे। तीनों चोरी के आरोपी देवीपुरा के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में 4 लाख कैश और कुछ सोने के गहने भी रिकवर किए हैं।
देवीपुरा चौकी के इंचार्ज सतीश ने बताया हमें 19 फरवरी को सुशीला नाम की बुर्जुग महिला द्वारा उसके घर से चोरों द्वारा कैश और सोने के गहने चुराए जाने की शिकायत दी थी। पुलिस ने इस चोरी मामले में केस दर्ज कर जांच की तो इसमें पुलिस ने तीन युवकों को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन तीनों में एक सुशीला शिकायतकर्ता का पोता है जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरी की थी। आगामी इनसे पूछताछ की जा रही जिसके बाद आज सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)