सामान्य अस्पताल में महिला सिक्युरिटी गार्ड को युवक ने छेड़ा, बाद में जोड़े हाथ पैर (VIDEO)

7/23/2018 3:45:18 PM

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत के सिविल हस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद महिला सिक्योरटी गार्ड के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने अस्पताल में तोडफ़ोड़ भी की।



वहीं मामले की सूचना पुलिस को देने पर युवक बाद में महिला के हाथ पैर जोडऩे लगा। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी युवक अस्पताल में भर्ती उसकी पत्नी से मिलने आया था।

Shivam