हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 04:29 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हरियाणा के हांसी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में सीएम नायब सैनी का ध्वजारोहण प्रोग्राम रोकने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया था। इस मामले में अब हांसी के एसपी विनोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस  की।

 एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर कई वाहनों को भी काबू किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कई संगठनों के नेताओं सहित करीब 200 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फूट गए थे। इसके बाद किसानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था। पत्थर लगने से हांसी SP विनोद कुमार और एक DSP घायल हो ग थे। एसपी ने हाथ पर रूमाल बांधकर खून रोका। इसके  बाद पुलिस की तरफ से भी पत्थरबाजी की गई। हंगामे में कई किसान घायल हो गए, एक का सिर फूट गया था। विरोध करने आई महिलाएं दुकानों में छिप गईं। 

 

PunjabKesari

सिसाय पुल पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ दिया। सुबह प्रदर्शनकारी सीएम के प्रोग्राम राजकीय कॉलेज के गेट के पास पहुंच गए थे उसके बाद एसपी ने खुद मोर्चा सभला और कुछ को हिरासत में लिया उसके बाद प्रदर्शनकारी को गेट के पास से खेदड़ दिया। इधर, हांसी के राजकीय कॉलेज में सीएम सैनी कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। कॉलेज गेट पर भी भारी सुरक्षाबल तैनात रहा।  हिसार में 4 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। 

इस मामले में पुलिस अभी तक 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी रमेश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। रमेश की गिरफ्तारी के लिए ही किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं इसी तो लेकर हिसार के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि-

यह भाजपा सरकार का क्रूर और असंवेदनशील चेहरा है जो आज हांसी में देश की आज़ादी की सालगिरह पर दिखा है। अपने जवान बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे एक पिता की गिरफ्तारी और अन्य प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। अपनी जायज़ मांगों के लिए प्रदर्शन करने को इस सरकार ने गुनाह बना दिया है।

 

PunjabKesari

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static