हिसार में दुकानदार महिलाओं में लेनदेन को लेकर हुआ झगड़ा, 1 महीने पहले थी पार्टनर...अब बनी दुश्मन

5/19/2023 3:59:57 PM

हिसार : हिसार जिले में दो महिलाओं के बीच पार्टनरशिप में लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान महिला ने अपने पति के साथ मिलकर दूसरी महिला से दुकान में मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल महिला सुनीता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


शिकायतकर्ता सुनीता ने बताया कि वह राजगुरु मार्केट में कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाती है। कॉस्मेटिक सामान लेने के लिए पिंकी दुकान पर आई। लेकिन उसने उसे सामान देने से मना कर दिया। इस पर पिंकी उसे गालियां निकालने लगी और उसके साथ मारपीट करने लगी। जब शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। भीड़ को देखकर पिंकी अपने पति संदीप के साथ मौके से भाग गई।


पहले पार्टनरशिप में थी दुकान 


सुनीता ने बताया कि करीब एक महीना पहले उसकी और पिंकी की पार्टनरशिप में दुकान थी। फिर हमने अलग-अलग दुकानें कर ली थी। करीब 5-6 हजार रुपए वह पिंकी से मांग रही है। मेरे पैसे देने से उसने मना कर दिया। इस बात के लिए हमारी पहले भी कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर दुकान पर आकर संदीप व पिंकी ने झगडा किया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana