जनता पाइल्स क्लीनिक में बवासीर, भगंदर व फिशर तथा कब्ज जैसी समस्याओं का लेजर टेकनीक से इलाज किया जाता है : डॉ. राहुल
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 09:08 PM (IST)
अंबाला (मनीष) : जनता पाइल्स ग्रुप के चेयरमैन डा. राहुल ने बताया कि बवासीर (पाइल्स), भगंदर (फिस्टुला), फिशर तथा कब्ज जैसी समस्याओं का 10-15 मिनट में लेजर की नई टेकनीक द्वारा यह इलाज जर्मन टैकनोलॉजी द्वारा इलाज किया जाता है। इसका किसी प्रकार का साइड इफैक्ट नहीं होता और दोबारा भविष्य में समस्या न हो इसके लिए जिम्मेदारी की जाती है। हमारे सैंटर भारत 100 सैंटर है और जिसमें एमडी, गैस्ट्रो, एमबीबीएस डाक्टर है। उनका मुख्य उददेश्य गरीब तबके का इलाज हो सके। बीमारी को बताने के लिए घबतराते हैं, लेकिन उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वह अम्बाला छावनी के फीनिक्स क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इसी के मद्देनजर अम्बाला छावनी में 19 अप्रैल को कैंप लगाया जाएगा। जिसमें मरीजों की निशुल्क जांच करने के साथ साथ उन्हें निशुल्क दवाइयां दी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डा.राहुल ने बताया कि आजकल अनियमित खान-पान, फास्ट फूड का अधिक सेवन और बैठकर काम करने की आदत के कारण पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय रहते सही उपचार न मिलने पर यह समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं।

जनता पाइल्स क्लिनिक में मरीजों को आयुर्वेदिक एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से इलाज प्रदान किया जाता है। यहां दवाइयों के साथ-साथ उचित डाइट प्लान, जीवनशैली में सुधार तथा आवश्यक होने पर लेजऱ या मिनिमल सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मरीजों को बिना ऑपरेशन के भी कई मामलों में राहत दी जा रही है और उपचार पूरी तरह सुरक्षित एवं गोपनीय रखा जाता है।
साथ ही, मरीजों को कब्ज से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक भी किया जाता है। जनता पाइल्स के चेयरमैन ने जानकारी दी कि यदि किसी को गुदा में दर्द, खून आना, सूजन या कब्ज जैसी समस्या हो तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें। पत्रकार वार्ता के दौरान डा.अभिनव पाण्डेय, डा.एसपी सिंह चावला, डा.शेरीन, डा.नीरज वर्मा मौजूद रहे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)