अच्छी खबर: कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा 85 फीसदी लोगों में मिली एंटीबॉडी

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 08:43 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप): हरियाणा में आई तीसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट के नतीजे सुकून दायक हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर आई भी तो यह घातक साबित नहीं होगी। तीसरी सीरो सर्वे के मुताबित ग्रामीणों से ज्यादा शहरी लोगों में ओर पुरुषों से ज्यादा महिलाओ में एंटीबॉडी पाई गई हैं। दरअसल, हरियाणा में सितंबर मे एंटीबॉडी जांच के लिए 36520 सैंपल लिए गए थे और अब उस सीरो सर्वे की रिपोर्ट आ गई है। 

इस तीसरे सीरो सर्वे के मुताबिक 76.3 प्रतिशत लोगों में एंटबाडी विकसित हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सर्वाधिक 85 फीसदी लोगों में एंटीबाडी पाई गई। इस बारे डॉक्टर अनुपमा सिंह उपसिविल सर्जन ने कहा कि अब तक हालांकि 80 प्रतिशत फर्स्ट व 31 प्रतिशत को सेकंड डोज लगी है। कुल सात लाख इक्यावन हजार लोगों में से छह लाख को फर्स्ट व दो लाख पचीस हजार को सेकेंड डोज लगी हैष डॉक्टर सैनी के अनुसार कुरुक्षेत्र में अब तक 21788 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।कुरुक्षेत्र में कोविड का 1 मरीज एक्टिव है। अब तक जिला में कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static