सतलोक आश्रम प्रकरण: अभियोग 443 में वी.सी. से लगी रामपाल की हाजिरी

10/23/2018 10:24:26 AM

हिसार(पंकेस): सतलोक आश्रम प्रकरण में बरवाला थाना में दर्ज अभियोग नम्बर 443 में आश्रम संचालक रामपाल की विशेष अदालत में पेशी हुई। यह पेशी वी.सी. के जरिए हुई। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 3 नवम्बर की तारीख निर्धारित कर दी। ज्ञात रहे कि यह मामला आश्रम में निर्धारित संख्या से ज्यादा गैस सिलैंडर मिलने का मामला है। 

बरवाला पुलिस ने इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रामपाल पर केस दर्ज किया था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। आश्रम संचालक रामपाल पर बरवाला थाना में 7 केस दर्ज हुए थे। उनमें से 2 केसों में रामपाल बरी हो चुका है जबकि 2 केसों में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। देशद्रोह का मामला भी अदालत में विचाराधीन है।
 

Rakhi Yadav