रोहतक में बहन को कुल्हाड़ी से काटा, पुलिस को फोन पर कहा- "मैंने बहन को मार दिया..."
punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 08:54 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक जिले में एक भाई ने अपनी ही बड़ी बहन की हत्या कर दी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया। बाद में युवक ने खुद पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान 29 वर्षीय रितु के रूप में हुई है। वह रोहतक की संजय कॉलोनी में रहती थी। बताया जा रहा है कि मृतका मानसिक रोगी थी। जिसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा था। उसने अपनी मां को मारने की कोशिश की थी। इसके बाद यह वारदात हुई।
पहले मां के साथ हुआ था झगड़ा
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को मृतक रितु का झगड़ा उसकी मां हो गया। जब मां उसे डांटने लगी तो पास रखी कुल्हाड़ी मां को मारने के लिए चली। तब तो मां ने बचकर अपने मायके सैनी आनंदपुरा चली गई। वहां से उसने अपने 27 वर्षीय छोटे बेटे योगेश को बताया। योगेश रोहतक में ही कपड़े की दुकान में काम करता है। योगेश जब घर पहुंचा तो दोनों भाई-बहनों की कहासुनी हो गई। जिससे तैश में आकर योगेश ने बहन वार किया। कुल्हाड़ी रितु के सिर में लगने से तड़क मौत हो गई।
पुलिस को खुद दी जानकारी
योगेश ने डर के मारे पुलिस को खुद फोन कर कहा कि मेरे हाथों बहन की हत्या हो गई है, मैंनें ही बहन को मारा है। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने मौके से आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने FSL टीम को भी मौके पर बुलाकर शव की जांच की। डीएसपी रवि खुंडिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के बयान दर्ज पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)