किसानों के सपोर्ट में जवान करेगा 10 मेडल वापस, 28 साल देश की सेवा करने के बाद किए थे हासिल

12/15/2020 10:37:13 AM

सोनीपत(पवन राठी): तीन कृषि कानून को लेकर किसानों का विरोध बढ़ता जा रहा है और इसके चलते किसानों के साथ-साथ अब सेवानिवृत्त जवान भी  समर्थन में आने शुरू हो गए हैं। सोनीपत का एक रिटायर्ड जवान, जिसने 28 साल देश की सेवा करने के बाद 10 मेडल हासिल किए थे लेकिन अब किसान आंदोलन के चलते जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को अपने मैडल सौंपने के लिए पहुंचे हैं।

किसान आंदोलन के चलते कल सभी जिला स्तर पर मिनी सचिवालय का घेराव करने का ऐलान किया गया था और इसी के चलते किसान सोनीपत के सचिवालय का घेराव करने के लिए पहुंचे थे और उनके समर्थन में एक से सेवानिवृत्त  जवान भी समर्थन देने के लिए पहुंचा जानकारी के मुताबिक जय भगवान मलिक ने देश के बॉर्डर पर देश की सेवा करते हुए 28 साल अपनी सेवाएं दी और अपनी बहादुरी के चलते 10 मैडल प्राप्त किये थे। अलग अलग शौर्य के कार्य के लिए उनको राष्ट्रपति से भी सम्मान मिला था, और तीनों कानून के चलते हताश होकर अपने सभी मेडल जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के पास वापस भेजेंगे। 

 

 

Isha